जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- जमशेदपुर। श्री शाकंभरी माता का 12वां वार्षिक महोत्सव सह मंगल पाठ का भव्य आयोजन 3 जनवरी को साकची अग्रसेन भवन में मनाया जायेगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्वारा किया जाएगा। आमंत्रित कलाकार रिया चौधरी और सोमी चौधरी की जोड़ी मंगल पाठ करेगी। साथ ही भजनों की अमृत वर्षा होगी। इस संबंध में बुधवार को संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगल पाठ का कूपन वितरण शुरू कर दिया गया है। इस अनुष्ठान में मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, गजरा उत्सव, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं लगी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.