बागपत, अप्रैल 27 -- सिंगौली तगा गांव में मंगलवार को शाकंभरी मंदिर पर 108 रामायण व 108 अखंड पाठ जिसको 401 विद्वान पंडित सम्पूर्ण कराएंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे मन्दिर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे जबकि बुधवार को सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये आयोजनकर्ता गांव-गांव जाकर लोगो से बैठक कर रहे हैं। सोमवार को एक प्रतिमण्डल दीपक शर्मा के आवास पर पहुच कर रामायण वह सुंदर कांड पाठ वह मूर्ति अनावरण के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पंडित पवन शर्मा, प्रदीप प्रधान, आजाद वीर, सतेंद्र शर्मा, रवि शंकर, देविंदर शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.