सहारनपुर, मार्च 20 -- बेहट। चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम नवरात्र पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा अर्चना कर परिवार की कुशलता की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में डूबा रहा। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर विख्यात सिद्धपीठ है। मान्यता है यहां शीश नववाने से ही मनुष्य सर्वसुख सम्पन हो जाता है। यहां देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। गुरुवार को चैत्र नवरात्र पर्व के प्रथम दिन भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़नी शुरू हो गई। नवरात्र मेले में प्रशासन ने मंदिर से करीब दो किमी पहले गांव नागलमाफी के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके पास में हेलीपै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.