सहारनपुर, मार्च 23 -- बेहट। चैत्र नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। साप्ताहिक अवकाश और चतुर्थी तिथि के संयोग के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जो दिन चढ़ने के साथ और बढ़ती चली गईं। भारी भीड़ के कारण सिद्धपीठ से लेकर बेहट कस्बे तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित इस प्रसिद्ध सिद्धपीठ में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन शंकराचार्य आश्रम तक पहुंच गई थी, जो दोपहर तक रैन बसेरा से आगे बैरिकेडिंग पार कर गई। भक्तों को माता के दर्शन के लिए 4 से 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.