सहारनपुर, सितम्बर 18 -- बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर इन दिनों चल रहे झंडा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु देवी देवताओं की मनमोहक झाकियों के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे है। धार्मिक भजनों एवं माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर लगने झंडा मेले में विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे है। शुक्रवार को मेरठ,बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली,बड़ौत,दिल्ली, हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से भारी संख्या में माता के भक्त हाथों में झंडा लिए मनमोहक झाकियों के साथ सिद्धपीठ पहुंचे। यात्रा के दौरान बेहट में आस्थावान लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।डीजे की धुन पर नाचत...