सहारनपुर, मार्च 2 -- बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में आयोजित होली मेले में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेला परिक्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने चार से पांच घंटे लाइनों चलकर मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेक मनौती मांगी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के गगनभेदी जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर इन दिनों होली मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में देश के कौन कौन से भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का रैला लग गया। जिसके चलते मंदिर परिक्षेत्र सहित बेहट कस्बे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.