सहारनपुर, मार्च 29 -- बेहट। ​सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर है। चैत्र नवरात्र मेले के दसवें दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा। माता के जयकारों की गूंज से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। शनिवार को मंदिर परिसर में भक्तों का रैला देखने को मिला। दूर-दराज के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान आदि से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए। तड़के से ही सिद्धपीठ के मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही, जो माता के जयघोष के साथ आगे बढ़ रही थी। भक्तों ने माता शाकंभरी देवी के दर्शन से पूर्व नियमानुसार बाबा ...