शाकंभरी खोल में सैलाब का कहर, आधा दर्जन दुकानें बही, दर्जन भर गांवों के संपर्क मार्ग टूटे
सहारनपुर, अगस्त 10 -- शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश ने सोमवार तड़के मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। रात करीब दो बजे शाकंभरी खोल में अचानक आए बाढ़ के जबरदस्त उफान ने मंदिर के मुख्यद्वार की सीढ़ियों तक पानी पहुंचा दिया। तेज धार ने मुख्य बाजार की करीब आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा प्रसाद, नारियल, चुनरी, छत्र, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान पानी में डूब गया। वहीं मंदिर क्षेत्र में एलिवेटेड पुल का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था की क्रेन और जनरेटर में पानी घुसने से वह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लोहे की प्लेट, पाइप समेत निर्माण सामग्री पानी के तेज बहाव में बह गई। अचानक आए सैलाब से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने भूरादेव मंदिर के पास नाकाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.