शाकंभरी खोल में बाढ़, श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ बंद
सहारनपुर, अगस्त 7 -- शिवालिक पहाड़ियों पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गुरुवार को भी शाकंभरी खोल बाढ़ के पानी से उफान पर रही। पिछले दो दिन से खोल में जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसके चलते सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का आवागमन बंद हो गया है। पुलिस ने भूरादेव मंदिर के पास नाकाबंदी कर श्रद्धालुओं के वाहनों को वापस लौटा दिया है। करीब चार दिन से शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश हो रही है। बुधवार को दो बार खोल में पानी उफान आया, जिससे शाकंभरी देवी दर्शन को पहुंचे कुछ श्रद्धालु मंदिर परिक्षेत्र में ही फंस गये थे। पुलिस ने उन्हें खोल में पानी कम होने पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से बह गया बूढ़े नाथ मंदिर का रास्ता, श्रद्धालु परेशान गुरुवार तड़के से ही क्षेत्र में लगातार बारिश होने से शाकंभरी खोल दिनभर उफान पर रही। खोले बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.