शाकंभरी खोल में अचानक आया उफान, तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु बचाए
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- बेहट। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार बारिश के बाद सोमवार शाम शाकंभरी खोल में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के बीच माता के दर्शन कर लौट रहे कई श्रद्धालु फंस गए। पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने अनाउंसमेंट और सायरन से लोगों को चेताया। बाद में शाकंभरी चौकी इंचार्ज आरके गौतम फोर्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे और फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शिवालिक क्षेत्र के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते बेहट क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनजीवन प्रभावित है। बरसाती नदियों और खोलों में रुक-रुककर पानी बढ़ने से संपर्क मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को गांवों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार शाम करीब चार बजे शाकंभरी खोल में अचानक पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.