नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- ऐसा Smart TV तलाश रहे हैं, जिसमें अलग से स्पीकर सिस्टम लगाने की जरूरत न पड़े, तो शाओमी के नए टीवी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार यानी चीन में TV S Pro RGB-Mini LED 2027 लाइनअप का सुप्रीम एडिशन पेश किया है। ये टीवी चार अलग-अलग स्क्रीन साइज में आते हैं, जिसमें 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। इन टीवी की सबसे बड़ी खासियत इनकी चमकदार डिस्प्ले और पावरफुल साउंड सिस्टम है। शाओमी ने इसमें इन-बिल्ट स्पीकर सिस्टम फिट कर दिया है, जो कुल 170W का साउंड आउटपुट देता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इनकी खासियत और कीमत के बारे में सबकुछ...Xiaomi TV S Pro RGB-Mini LED 2027 Supreme Edition की खासियत इस टीवी में RGB-मिनी एलईडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अलग-अलग रेड, ग्रीन औ...