वाराणसी, मार्च 30 -- वाराणसी। पत्रकारपुरम कॉलोनी (चुप्पेपुर) के सैयद अली ने शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि निवेश के नाम पर कंपनी ने उनके करीब 80 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने मामले में राशिद नसीम समेत चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित सैयद अली ने आरोप लगाया कि अंधेरी वेस्ट क्षेत्र (मुंबई) में साकी नाका के जावेद शेख साकिर और जावेद सगे भाई हैं। दोनों भाइयों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शाइन सिटी प्रोजेक्ट में निवेश करने से उनकी रकम सालभर में दोगुनी हो गई। प्लान, जमीन और वीडियो कॉल से वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने बैंक के माध्यम से करीब 30 लाख और 50 लाख रुपये नगद निवेश किया। एवज में 18 माह का अनुबंध भी दिया गया। इस बीच, कंपनी में फर्जीवाड़ा सामने आते ही उनके पांव तले जमीन ख...