वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्लॉटिंग समेत अन्य स्कीम के तहत अरबों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम समेत दो लोगों पर कैंट थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। लंका के गोपालकुंज (नरिया) निवासी डॉ. मनीषा शुक्ला और उनके भाई महेश्वर शुक्ला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा कि जेपी मेहता इंटर कॉलेज के निकट स्थित शाइन सिटी के ऑफिस में सीएमडी राशिद नसीम और एजेंट रामप्रसाद कुशवाहा से मिले थे। वहां बताया गया कि लखनऊ के गोमती नगर में प्लॉटिंग चल रही है। पांच साल की ईएमआई पर एग्रीमेंट हुआ था। 13 लाख 78 हजार 250 रुपये का प्लॉट था। किस्त में 4 लाख 67 हजार 941 रुपये जमा कर दिए। वहीं, दूसरा प्लॉट प्रयागराज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.