प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाइन सिटी प्रोक्सिमा कंपनी से जुड़कर करोड़ों रुपये के ठगी मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद शमशाद अंसारी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। करीब तीन साल से फरार शमशाद अंसारी को एसटीएफ ने बुधवार की रात उतरांव में जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में शमशाद करीब 12 साल पहले मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर शाइट सिटी के लिए काम करने लगा था।शिवकुटी के एलडीए कॉलोनी नया पुरवा निवासी शमशाद अंसारी पर शाइन सिटी प्रोक्सिमा कंपनी में सुल्तानपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करता था। कंपनी के भाग जाने के कारण उसके खिलाफ वर्ष 2022 में सुल्तानपुर की कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर स्थान बदलकर रह रह...