लखनऊ, फरवरी 9 -- छह साल से फरार था यह आरोपी एसोसिएट नाम बदल कर दूसरी कम्पनी में नौकरी कर रहा था लखनऊ, विशेष संवाददाता ईओडब्ल्यू ने निवेशकों का अरबों हड़पने वाली शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. के एक और फरार आरोपी नेकपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नेकपाल कम्पनी में एसोसिएट पद पर कार्यरत था। छह साल पहले दर्ज मुकदमे में वह आरोपी बनाया गया था। वह अपना नाम बदल कर दूसरी रिएल एस्टेट कम्पनी में काम कर रहा था। शाइन सिटी कम्पनी ने निवेशकों को कई तरह के लुभावने ऑफर देकर अरबों रुपये जमा करा लिए थे। शाइन सिटी के विपुल खंड स्थित दफ्तर में नेकपाल एसोसिएट नियुक्त हुआ था। वह निवेशकों को कम्पनी की लुभावनी योजनाएं बताकर फंसाता था। सैकड़ों निवेशकों ने अपनी रकम जमा कर दी। तय समय के बाद इन निवेशकों को न तो योजनाओं का फायदा मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.