वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रीयल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की दुबई में गिरफ्तारी के बाद वाराणसी समेत आसपास के जिलों के निवेशकों में हलचल तेज हो गई है। उन्हें लगता है कि उनकी डूबी रकम निकल जाएगी। सीएमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने थानों और अदालतों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक कैंट, राजातालाब और फूलपुर समेत कई थानों में करीब 23 निवेशक तहरीर दे चुके हैं। कुछ लोगों ने कोर्ट का रुख किया है। मुकदमा दर्ज करने के लिए उन्होंने अर्जी लगाई है। आसपास के जिलों के अलावा बिहार के भी निवेशक हैं। खास बात यह है कि शिकायतें आठ-10 साल पहले छोटे निवेश करने वालों की हैं। उन्होंने प्लाटिंग स्कीम में धन लगाए थे।निवेशकों का मानना है कि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की दुबई में गिरफ्तारी ...