कोडरमा, फरवरी 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड के कटहाडीह स्थित शाइन मॉडर्न स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शाइस्ता ख़ानम, मुखिया संगीता देवी, पूर्व मुखिया शबाना खातून, पंचायत समिति सदस्य फैजुल्ला खान तथा समाजसेवी अरमान खान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार राणा ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.