मेरठ, अप्रैल 3 -- शाइनिंग स्टार्स शाइनिंग स्टार्स क्लब ने मनाई भजन संध्यामेरठ। वरिष्ठ संवाददाताशाइनिंग स्टार्स क्लब की ओर से मासिक सभा का आयोजन कैलाश शिव मंदिर साईं बाबा मंदिर के पास स्पोर्टस मार्केट में हुआ। मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजनों पर डांस किया गया। वहीं शालू गुप्ता ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शुरुआत की। साथ ही प्रियंका और स्वाति ने सभी का आभार जताया। इसी क्रम में शर्मिला व नीलिमा ने भजन गाया। सीमा, पारुल ने सबको टीका लगाया। भावना व नेहा ने ढोलक पर डांस किया। सुषमा व निशा ने सभी को प्रसाद बांटा। इस अवसर पर लता, रूपाली, संतोष आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...