उरई, मार्च 25 -- जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में शाइनिंग इंडिया मेरठ और रब्बू इलेवन बंथरा के बीच हुए लीग मैच के मुकाबले में शाइनिंग इंडिया ने 44 रनों से बंथरा को हराया। पहले खेलने उतरी शाइनिंग इंडिया मेरठ के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज पोलार्ड ने 19 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। उनका साथ दे रहे दानिश चौधरी ने भी 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि आमिर दो रनों का ही योगदान दे सके। इसके बाद आए शाकिर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 88 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी रब्बू इलेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.