देवरिया, फरवरी 28 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व दूसरी जगह शादी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को युवती ने युवक के बारात को भी रोकने की मांग की थी। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन थाने में पंचायत चली, लेकिन मामले में अभी भी कुछ निर्णय नहीं हो सका है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का गांव के ही एक युवती से पिछले पांच वर्षों से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इस बीच युवक का शादी कहीं और तय हो गया। 25 फरवरी को युवक की जब बारात निकली तो उधर युवती तरकुलवां थाने पर पहुंच गई और पुलिस से बारात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.