शांत माहौल में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, एडीजी ने परखीं सुरक्षा व्यवस्था
आगरा, जून 8 -- जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा पहले दिन सोमवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्वक हुई। एडीजी आगरा जोन एसके भगत, डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 7104 पंजीकृत थे। इनमें से दोनों पालियों में 1510 ने परीक्षा छोड़ दी है। सोमवार की सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी पहुंच गए। शहर के साथ ही सोरों व मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कालेज में परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.