कोडरमा, मार्च 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सतगावां पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना मोड़ से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए खूट्टा तक पहुंचा। फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव, मुखिया अमर कुमार, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बबलू सिंह, बजरंग दल के अध्यक्ष बंटी राउत समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।यह फ्लैग मार्च गांगडीह, रामडीह, नवाचक, बासोडीह गोहाल, समलडीह, बरियारडीह, बस स्टैंड चौक, पचमौह, कलीडीह होते हुए खूट्टा तक निकाला गया। इस दौरान लोगों को रामनवमी पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.