हमीरपुर, मार्च 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के चार परीक्षा केंद्रों में शनिवार को यूपी पुलिस एसआई की भर्ती की पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। चारों केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पंजीकृत 3360 परीक्षार्थियों में दोनों पालियों में कुल 1120 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जनपद में फतेहपुर, प्रयागराज, महोबा, प्रतापगढ़ के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षार्थियों की केंद्रों में कतारें लगने लगी। सभी की कड़ी जांच-पड़ताल करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जनपद में यूपी पुलिस एसआई की भर्ती की परीक्षा दो दिनों तक संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 6720 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए चार केंद्रों राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर, पीजी कॉलेज कुछेछा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ...