सराईकेला, मई 27 -- खरसावां। कुचाई थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने की। बैठक में कुचाई के माजसेवी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी मुंडा ने कहा कि बकरीद भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। सभी समुदाय के लोग सावधानी और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- शांति समिति: गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने का अह्वान खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। साफ-सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी...