पलामू, मार्च 20 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। रामनवमी , ईद पर्व को लेकर हरिहरगंज थाना परिसर में गुरुवार को छतरपुर एसडीएम हिमांशु लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रामनवमी जुलूस तय रूट मार्ग से सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन की निगरानी में निकलेगा। एसडीएम ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांति से मनाये, समिति के सदस्यों का मोबाइल फोन नंबर थाना में शेयर करें, झांकी निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने का काम करेंगे। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने जुलूस में डीजे नही बजाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सभी को पालन करना होगा। पर्व में शहर में नियमित रूप से साफ सफाई कराने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। असमाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.