गया, जून 6 -- शांति समिति के सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इससे पहले डीएम को अंगवस्त्र और भगवान गौतम बुद्ध की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञापन में शादीपुर पंचायत के सभी महादलित टोलों में चापाकल लगाने, रसलपुर खेल मैदान में हाई मास्ट लाइट स्थापित करने तथा रेलवे ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की गई। इस दौरान मुखिया हिप्पी सिंह, बलदेव प्रसाद, सोहेल अहमद और गोलू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चुनाव कराकर किया जाए दुकान आवंटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...