दुमका, मार्च 17 -- शांति समिति की बैठक 18 मार्च को जामा, प्रतिनिधि।रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर जामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 18 मार्च को शाम 4 बजे जामा थाना प्रांगण में निर्धारित की गई है। थाना ने बताया कि इस वर्ष ईद रमजान का पर्व 20/21 मार्च तथा रामनवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति अपेक्षित बताई गई है, ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्णय लिए जा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.