जामताड़ा, जनवरी 16 -- शांति समिति की बैठक 17 को नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर 17 जनवरी दिन शनिवार को अपराह्न करीब 2 बजे नारायणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने दिया। उन्होंने बताया कि शांति समिति बैठक के माध्यम से सदस्यों से थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांति पूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर अपील किया जाना है तथा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर होने वाले समस्याओं पर नजर डालते हुए विधि-व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए चर्चा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.