लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, हिटी। आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लातेहार,बरवाडीह,महुआडांड़ समेत कई प्रखंडों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। लातेहार में अध्यक्षता एसडीओ अजय रजक ने की। जबकि महुआडांड़ में अध्यक्षता एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने की ,वहीं बरवाडीह में अध्यक्षता बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि एक साथ कई महत्वपूर्ण त्योहारों के आगमन को देखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने श्री राममवमी पूजा समिति के अखाड़ों से समय पर निर्धारित मार्गो से ही जुलूस निकालने की अपील की। जुलूस में महावीरी झंडा की लंबाई और डीजे बजाने को लेकर भी दिशा- निर्देश दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.