सहरसा, मार्च 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को शांति समिति की बैठक मुखिया संजीव कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर पंचायत में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर नारायण रजक, दिनेश सिंह, मनटुन यादव, अजय राय, मो. अंजार आलम, अशोक यादव, सज्जन मुखिया, बालेश्वर कामत, दानी गुप्ता, रामबिलास साह, चंद्र किशोर रजक, कैलाश सादा, राजीव शर्मा, नीतिश कुमार, रामचंद्र राम व अन्यथे। बैठक में थाना के किसी भी अधिकारी के शामिल नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में बलवा हाट थाना अध्यक्ष राजु कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्य से सहरसा चलें जाने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं रह...