गढ़वा, फरवरी 28 -- केतार, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली और पवित्र रमजान के बाद मनाए जाने वाले ईद को हर्षोल्लास मनाने के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख चंद्रावती देवी, सभी पंचायतों के मुखिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आप सभी लोग हर्षोल्लास मनाएं। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों का चल रहे रमजान के बाद होने वाले ईद का त्योहार भी हर्षोल्लास संपन्न हो यह हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार को आपस में मिलजुल कर मनाने से उसकी खुशी बढ़ जाती है। हमारी संस्कृति आपस में मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहार में शामिल होने की रही है। हमारे आचरण से दूसरे धर्म के लोगों की भावना आहत नहीं हो इसका ख्याल हम सभी को रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.