आरा, मार्च 20 -- शाहपुर। रामनवमी, ईद और चैती छठ पर आपसी सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने सभी प्रतिनिधियो से ईद, रामनवमी जुलूस और चैती छठ पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विजय सिंह, शिवशंकर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, पार्षद मनोज पासवान, सरयू तिवारी, बंटी पांडेय, पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सागीर, बारी खां, सरपंच विनोद मिश्र, चंदन पांडेय, पार्षद संजय चतुर्वेदी, मुन्ना तिवारी सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.