बिहारशरीफ, मार्च 27 -- शांति समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय चेवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना में शुक्रवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर, बीडीओ विपिन कुमार, सीओ रिजेन्द्र कुमार राजीव, थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक में रामनवमी के मौके पर 29 मार्च को चेवाड़ा में निकाले जाने वाला भव्य जुलूस को लेकर विशेष चर्चा की गयी। अधिकारियों ने कहा कि जुलूस निर्धारित समय और रूट से निकाला जाएगा। इस दौरान अफवाहों से बचने की सलाह दी गयी। सदस्यों को शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील की गयी। चेयरमैन लट्टू यादव, दयानंद चौधरी, मो. इरसाद, सब्बीर हसन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.