बांका, मार्च 19 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने आने वाले पर्व चैत्र नवरात्र, रामनवमी एवं ईद पर्व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, बीडीओ प्रतीक राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने रामनवमी में जुलूस निकालने से पूर्व लाइसेंस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की भी बात कही। इस मौके पर उप प्रमुख महेश मंडल, जयराम यादव, पंकज दास, सन्नी कुमार साहा, असगर अली, सुनील भगत, मो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.