सिमडेगा, मार्च 14 -- ठेठईटांगर/बोलबा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सीओ कमलेश उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी नवीन कुमार का स्वागत प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक ने बुके देकर किया। साथ ही सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में कहा गया कि ईद नमाज ईदगाह में 8.30 में होगी। वही सलगापोस कोंनमेंजरा और मतरामेटा की मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही रामनवमी पर्व को लेकर सभी लाइसेंस धारियों जल्द आवेदन जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि रामनवमी के जुलूस में रेफ़रल अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। मौके पर रमेश प्रसाद, बंधु मांझी, सन्नी ठाकुर, पिंटू सिंहा, राजू सिंह, मो कारू, वाहिद, सफीक आलम, रिंटू सिन्हा, शंकर कुमार, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। इधर बोलबा संवाददात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.