औरंगाबाद, मार्च 17 -- ईद, छठ एवं रामनवमी पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। इस दौरान प्राणपुर, झरहां और भुरकुंडा गांव में पिछले कई माह से पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष व्यक्त किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक साथ पड़ने वाले मुस्लिम और हिन्दू धर्मावलंबियों के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। बैठक में ईद की नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों, छठ घाटों तथा रामनवमी जुलूस के मार्गों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मौके पर अवर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मुखिया अशोक मिस्त्री, मुखिया प्रतिनिधि ईश्वरदयाल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.