सासाराम, फरवरी 26 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी किशोर पासवान व थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से की। अंचलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, डीजे पर अश्लील गानों, जबरन रंग लगाने तथा उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने, गश्ती दल की तैनाती और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत थाना...