घाटशिला, जुलाई 14 -- धालभूमगढ़। गुरुवार को धालभूमगढ़ थाना परिसर में पुलिस अंचल निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शांति समिति के सदस्य एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामाजिक समरसता को कायम रखने और विधि व्यवस्था बनाये रखने चर्चा किया गया। बैठक में समाज में फैले भ्रांतियां, सामाजिक कुरीतियों, युवा में बढ़ते नशापन और सामाजिक कुरीति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार भी रखे। पुरुषो मे नशा रोकने के लिए महिला समुह एवं जे एस एल पी एस की महिला समुह से आगे आने की अपील सा गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा थाना में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक संपन्न, अपराधमुक्त एवं नशामुक्त समाज बनाने का लिया गया संकल्प थाना प्रभारी ने कहा महिलाएं आगे आए, पुलिस साथ दे...