बिजनौर, फरवरी 24 -- आगामी एकादशी जुलूस, होली और माहे रमज़ान के मद्देनज़र थाना कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। सोमवार को थाना कोतवाली प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी एकादशी जुलूस, होली तथा माहे रमज़ान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने नगर में निकलने वाले एकादशी जुलूस, होली पर्व और रमज़ान के अंतर्गत ईद कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों व समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। 27 फरवरी को एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.