सीवान, मार्च 19 -- भगवानपुर हाट,एक संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ईद का त्यौहार, लोक आस्था का व्रत चैती छठ पूजा एवं रामनवमी को सौहार्द पूर्वक और आपसी सद्भाव के साथ मानने को लेकर पुलिस को सहयोग करने के लिए सभी लोगों ने एक मत होकर हामी भरी। थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद आपसी सद्भाव का त्योहार है। इसमें पुराने विवाद को भुला कर एक दूसरे को गले लगाएं। उन्होंने कहा की ईद के दिन ईदगाह में आने - जाने वाले लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चैती छठ पूजा एवं रामनवमी को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि रामनवमी का जुलूस निकालने को लेकर रास्ता एवं समय सीमा के लिए लिखित रूप से सूचना देना अनिवार्य है। उन्होंने...