हजारीबाग, मार्च 1 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक और होली मिलन समारोह में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जोहन टुडु और संचालन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर,जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। एसडीओ जोहन टुडु ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार गश्त करते रहेंगे रहेंगे। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि हुड़दंगियों और नशापान कर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्...