शांति समिति की बैठक में अफवाहों से दूर रहने की अपील
अंबेडकर नगर, जून 7 -- सैदापुर, संवाददाता। आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सम्मनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह एवं सीओ सिटी नितीश तिवारी ने की। बैठक में एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि सभी ताजियेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की जिम्मेदारी है कि मोहर्रम को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सीओ सिटी नितीश तिवारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को ताजियेदारों संग हुई बैठक अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.