आरा, फरवरी 24 -- पीरो, संवाद सूत्र। होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। होली की हुड़दंग में जाति आधारित या आपत्तिजनक गाना बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही जगह-जगह तैनात मजिस्ट्रेट को विधि व्यवस्था से संबंधित प्रावधानों का पाठ पढ़ाया गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर से सूचना का संग्रह करेंगे और सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने के लिये अग्रसर रहेंगे। बैठक में पीरो बीडीओ अशोक कुमार, सीओ लखेन्द्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी शंभू भारद्वाज, थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक, छवरही जंगल महाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.