मुंगेर, मार्च 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को आदर्श थाना जमालपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की। उन्होंने ईद, चैती दुर्गापूजा, छठ तथा रामनवमी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि, चांद दिखने के अनुसार 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, ईदगाह, वलीपुर सहित अन्य मस्जिदों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के लिए समिति से रूट चार्ट मांगा गया है ताकि एक दिन पहले 25 मार्च को शहर में प्रचार-प्रसार कर सड़क किनारे लगने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.