मुंगेर, मार्च 17 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। सोमवार को रामनवमी, ईद एवं चैती दुर्गापूजा को लेकर शांतिपूर्ण समिति की बैठक संग्रामपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उन्होंने पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, पर्व के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी। बैठक में चंदनिया स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले भागवत कथा को लेकर भी चर्चा हुई। बजरंगदल के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में केट के प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोज साह, पंसस सचिन कुमार, जदयू प्रखंडअध्यक्ष कमलनयन सिंह, सुनील दास, नंदकिशोर यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.