सिमडेगा, फरवरी 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सीओ कमलेश उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। सीओ ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए होली पर्व मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रमजान और चालीसा के समय का विशेष ध्यान रखते हुए किसी पर जबरन रंग न लगाया जाए। उन्होंने हर्बल गुलाल के उपयोग पर भी जोर दिया। कहा गया कि इस वर्ष 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। थाना प्रभारी रमेश कुमार झा ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में उपप्रमुख जोर्जिना समद, रजनी बागे, मुमताज आलम, नरेंद्र बड़ाईक, विजय ठाकुर, बंधु मांझी, श्रवण सेनापति, मो. अलाउद्दीन, रतन सिंह सहित शांति समिति के कई सदस्य उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.