शांति समिति की एक विशेष बैठक
गिरडीह, मई 24 -- जमुआ। जमुआ में बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की एक विशेष बैठक की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ अनुमंडल के नवनियुक्त एसडीपीओ अरमेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने त्योहार को आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई मुख्य अतिथि के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.