जामताड़ा, मार्च 17 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को कुंडहित इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम की अध्यक्षता में बागडेहरी थाना परिसर में ईद एंव रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य वंदना खान, बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा एंव उपस्थित थे। बैठक में ईद और रामनवमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि पूजा एवं जुलूस के दौरान गाइडलाइन का पालन किया जाना है। रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित मार्ग एवं समय पर हीं निकाला जाए।जुलूस में डीजे कम साउंड से बजाया जाना है और सिर्फ धार्मिक गीत हीं बजाना है और किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। वहीं सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखना है और किसी प्रकार की कोई बात होगी तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की ...