किशनगंज, मार्च 19 -- ठाकुरगंज। आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कुर्लीकोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से सतर्क रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उ...