शांति समिति: गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने का अह्वान
किशनगंज, मई 27 -- ठाकुरगंज। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाईबैठक की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। सभी लोगों से मिलजुल कर पर्व मनाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष मो. मकसूद अशरफी ने कहा कि कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अपशिष्ट को गहरे गड्ढे में डालकर सुरक्षित तरीके से निस्तारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.